रवि महोत्सव में मिली जानकारी

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय कृषि भवन के सभागार में शुक्रवार को रविमहोत्सव का उद्घाटन प्रखंड उपप्रमुख दिनेश सिंह एंव कृषि विज्ञान केंद्र बांका से आये डां संजय मंडल, कृष्ण कांत,रजनी मंडल, बिपुल विप्लव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।इस अवसर  पर उपस्थित किसानों पर रवि फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस फसल के अधिक पैदावार के लिए खाद, बीज , कीट नाशक दवा और पटवन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही साथ सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुदानित बीज, खाद, और सिंचाई की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दिया गया। साथ ही साथ किसानों को इससे लाभ लेने की भी सलाह दी गई। फसल में लगने वाले हानिकारक कीट औऱ उससे सुरक्षा की जानकारी भी दिया गया। साथ ही साथ इसके पटवन, रखरखाव, घरेलू खाद तैयार करने और अधिक से अधिक उपज के लिए हर प्रकार की जानकारी कृषि कार्यालय से लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। उपस्थित किसानों ने बताया कि इस प्रकार की हर मौसम में किसानों को जानकारी देने से किसान अपनी उपज को बढ़ाने और उसकी सुरक्षा के लिए काफी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन इसकी प्रचार व्यवस्था कम होने के कारण सभी किसान जमा नहीं हो सकते हैं। इससे कुछ लोग यह लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस प्रकार के किसी भी महोत्सव की जानकारी पूरे प्रखंड में प्रचार प्रसार के द्वारा किया जाना आवश्यक है। बैठक में मुख्य रूप से सभी कृषि पर्यवेक्षक, किसान सलाहकार कृषि समन्वय के अलावे किसान बासुकिनाथ दुबे, पंचानन मांझी, मिश्री राय, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अगल-बगल के किसान उपस्थित थे। लेकिन जानकारी के अभाव में दूर दराज पंचायत के किसान इस महोत्सव में शामिल नही हो सके। किसानों के प्रचार प्रसार कम मामले पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि हर बैठक की जानकारी पंचायतवार दे दिया जाता है। फिर भी अब इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post