बांका: अपनी बेटी को विवाह की नीयत से अपहरण करने की घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही होने औऱ लड़की बरामदगी का कोई प्रयास नही होने से जहां लड़की की मां की नाजुक हो रही है।वही अपहृत लड़की के स्वजन अब थाना के सामने धरना की तैयारी कर रहे है। इस संबंध में पीड़ित के पिता द्वारा मुख्यमंत्री सहित जिले के सभी अधिकारियों को अलग-अलग आवेदन देकर धरना देने की जानकारी दिया है। आवेदन में अपनी फरियाद करते हुए अपहृत लड़की के पिता ने बताया कि सात अक्टूबर को उसकी पुत्री जब देवघर गई थी तो वहां से उसे उसी के गांव का एक लड़का साडू रामानी द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। अनुमान है कि अब उसकी शादी कर दी गई होगी या उसे कही ले जाकर बेच दिया गया होगा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस सहित एसपी बांका को भी देने के बाद आज तक उसकी बारामदगी का कोई प्रयास नहीं किया गया है। जिस कारण लड़की के परिजनों में काफी मायूसी छाई हुई है। लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, और अब उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। अगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो कम से कम लड़की को बरामद कर लिया जाता। अगर उसने स्वेच्छा से कहीं शादी की है। तो परिजनों को कहीं कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन अगर उसके साथ जबरन शादी किया गया है औऱ उसे दवाब में कही रखा गया है तो उसे पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लड़की के पिता खुद एक होमगार्ड के जवान हैं जो जिले में कई जगह पर ड्यूटी करता है। उसके साथ हुई इस प्रकार की घटना पर भी अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो आम लोगों के साथ होने वाली घटना का क्या होगा। लड़की के पिता ने कहा कि एसपी और स्थानीय पुलिस को आवेदन देने के बावजूद कुछ भी नहीं हुआ। इसलिए अब अपनी बेटी की बरामद की और उसके साथ होने वाली घटना की जानकारी के लिए स्वजन पूरे परिवार थाना के सामने धरना पर बैठेंगे। अगर फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो आमरण अनशन भी किया जा सकता है। वहीं थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि लड़की ने खुद अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर लिया है। जिसकी पुष्टि उसने अपने माता पिता को फोन पर दे दिया है। फिर भी लड़के के परिवार वालों को लड़का लड़की को लाने के लिए दवाव बनाया जा रहा है। जो जल्दी ही वापस आ जाएगा। फिर लड़की के बयान पर ही मामला दर्ज हो सकेगा। क्योंकि लड़की पूरी तरह बालिग है। वही लड़की के पिता ने कहा कि लड़के के परिजन रोजाना उसके घर जाकर गाली गलौज करते हैं और जान मारने की धमकी भी देते हैं।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...