दुर्गापूजा की सारी तैयारी पूरी

दुर्गापूजा की सारी तैयारी पूरी

बांका: दुर्गापूजा के नवरात्रि के शुरू होते ही पूरे चांदन प्रखंड का माहौल भक्ति मय हो गया है ।सुबह से ही माता के गीतों से पूरा प्रखंड झूम रहा है। प्रखंड मुख्यालय के सबसे पुराने दुर्गा मंदिर और इसके अलावे बियाही मोड और पांडेयडीह में भी दुर्गा पूजा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। और मूर्ति बनाने का काम अंतिम रूप पर पहुंच गया है। इस अवसर पर पूरी प्रखंड के सभी दुकानों में खरीदारी करने वालों की भीड़ काफी बढ़ गयी है। पहली पूजा के अवसर से विजयादशमी तक रोजाना मंदिरों में देर शाम तक महिलाओं द्वारा माता के गीतों का आयोजन किया जाता है। इसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जमा होते है। इतना ही नहीं पूरे बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा दुर्गा पाठ का सीधा प्रसारण किया जाता है। इन पूजा परिसर में तीन दिन तक भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। जहां पूजा समिति के सदस्यों के साथ पुलिस व्यवस्था भी चुस्त रहती है। मुख्य दुर्गा मंदिर में हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी बंगाल के मूर्तिकार के द्वारा मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष विक्रम कुमार,सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले बर्ष की तुलना में इस बर्ष पूरी व्यापक और चुस्त दुरुस्त होगी। पूजा समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर अपने अपने कामो को अंजाम देने की तैयारी कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments