बांका के चांदन थानांतर्गत आनन्दपुर ओपी क्षेत्र में शौच के लिए गयी नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म 16 नबम्बर की घटना का 19 को हुआ मामला दर्ज।

बांका:जब पूरे प्रखंड में लोग छठ पूजा की तैयारी में व्यस्त थे। उसी दिन तीन दरिंदो ने एक 14 बर्ष की लड़की के साथ जबरन बारी बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नही इसकी लिखित शिकायत स्थानीय आनन्दपुर में देने के बाबजूद थानाध्यक्ष ने मामला महिला थाना का बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया वही महिला थाना में आवेदन देने पर लड़की के पिता को थप्पड़ मारा गया और कहा गया कि आवेदन छेड़छाड़ का देना है तो आवेदन दो नही तो तुम्हारी बेटी को चार दिन तक थाना में रहना होगा।और मेडिकल जांच के बाद लड़की घर जा सकेगी वही पुलिस की धमकी से आहत पीड़ित परिवार अपने घर वापस आ गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रखंड के असुठा पंचायत के एक गांव की पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ 16 नबम्बर को शौच के लिए गई थी, शौच के बाद जब वह पानी लेने नदी में उतारी इस समय उसी के ग्रामीण मिथिलेश यादव, बॉबी यादव, और कपिल देव यादव तीनों ने मिलकर उसे नदी से उठाकर झाड़ी की ओर ले गया। जहां बारी-बारी से उसके मुंह को दबाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना को देख उसकी छोटी बहन जब गांव में आकर अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दिया, तो परिवार के लोग नदी की ओर जा रहे थे जिसे देखकर तीनों आरोपी दुष्कर्म पीड़ित को नग्न अवस्था मे छोड़ कर वहां से भाग गया। बाद में परिजनों द्वारा घर लाया गया। इतना ही नहीं उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान मारने की धमकी भी दी गई ।लड़की के पिता बाहर में रहकर काम करते हैं उसे जब जानकारी मिली तो वह भी घटना के बाद गांव पहुंचे। थाना सहित  अन्य जगहों से निराशा मिलने के बाद कुछ मीडियाकर्मियों की पहल पर बेलहर एसडीपीओ राज किशोर के संज्ञान में आने के बाद आनंदपर ओपी ने तीनों आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। 


ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है औऱ अब जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post