दीपक की टीम ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के कलुआ छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ के बाद हर बर्ष की तरह शानदार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कबड्डी में दो टीमो के खिलाड़ियों ने भाग लिया एक टीम का नेतृत्व दीपक कुमार राउत जबकि दूसरे टीम का नेतृत्व ओम प्रकाश वर्णवाल ने किया। दोनों टीमो की तरफ से कई चक्र खेल चलता रहा।औऱ खिलाड़ी आते जाते रहे। जिसमे दीपक कुमार की टीम को विजेता घोषित किया गया।जबकि इस खेल में दीपक ओमप्रकाश के अलावे दिलीप शर्मा,प्रिंस प्रकाश,भजन शर्मा,सहित दर्जनों स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल थे। इस कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए छठ घाट पर मैदान के चारो तरफ काफी संख्या में दर्शक भी आंनद लेते रहे।  जिसमे प्रमुख रवीश कुमार,मुखिया अनिल मंडल, सरपंच राकेश कुमार, थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार,सअनि रविंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार सहित कई पुलिस जवानों ने भी कबड्डी का मजा लिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post