छठघाट पर गैस सिलेंडर फटने से दर्जन भर लोग घायल


 अशोक शास्त्री /बेतिया(प.च.) जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत पकड़िया घाट स्थित सिकरहना नदी के किनारे बने छठघाट पर अचानक गैस सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई वही दुसरी तरफ सिलेंडर फटने से करीब दर्जन भर लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना को लेकर छठघाट पर बच्चे, महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में घयलों को जैसे-तैसे पी.एच.सी.चनपटिया पहूँँचाया गया जहाँ उनकी प्राथमिक उपचार के साथ जी.एम सी.एच. बेतिया भेज दिया गया। लेकिन कुछ घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिऐ पटना रेफर कर दिया गया।
                घटना के संदर्भ बताया गया कि गुब्बारे उड़ाने हेतु गैस का उपयोग किया जा रहा था जहाँ बहुत सारे बच्चे, युवा एवं दर्शक मौजूद थे। उसी क्रम में अचानक सिलेंडर फट गया और मौजूद वहाँ तमाम लोग देखते-देखते घायल हो गये। जिसकी सूचना पाकर छठव्रतियों सहित दर्शकों में कोहराम मच गया। ऐसे मे प्रशासन को यह ध्यान रखने की जरुरत है कि ऐसे भीड़ भरी जगहों पर खतरनाक कार्यो को वर्जित करे। अन्यथा कभी भी ऐसी भयानक वारदात हो सकती है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post