रजौन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की धूमधाम से मनाई गई 99वीं जयंती,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच किया फल वितरण

रजौन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की धूमधाम से मनाई गई 99वीं जयंती,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच किया फल वितरण

रजौन, बांका : 25 दिसंबर दिन सोमवार को देशभर में 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती व सुशासन दिवस धूमधाम मनाई गई। उनके जन्मदिवस को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों विविध कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी कड़ी में रजौन बाजार निवासी भाजपा कार्यकर्ता बासुकीनाथ सिंह के द्वार पर जयंती कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। वहीं इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत करीब दो दर्जन मरीजों के बीच फल का वितरण किया तथा इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलीय चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद करते हुए उनके आदर्शों व पदचिन्हों पर चलने का शपथ लिया। इस दौरान रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष प्रभाष केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह धोरैया विधानसभा संयोजक श्रीकांत रजक, भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवशंकर दास, धोरैया विधानसभा विस्तारक कुणाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, बासुकीनाथ सिंह, दक्षिणी मंडल युवा अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी बबलेश केशरी, दक्षिणी मंडल उपाध्यक्ष विमलेंदु भूषण पाठक, दक्षिणी मंडल महामंत्री नितेश कुमार उर्फ बंटी साह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments