पुतला दहन

बांका:शुक्रवार को चांदन प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर  कांग्रेस नेता तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया गया। रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए एवं लव-खुश जाति के सम्बंध में दिये गए अमर्यादित बयान की घोर निंदा करते हुए रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया गया एवं मुर्दाबाद का नारा लगाया गया।मौके पर उपस्थित वरिष्ठ नेता सह विधानसभा संयोजक हरेकृष्ण पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता द्वारा बिहार के डीएनए पर सवाल उठाना रेवंत रेड्डी के विकृत मानसिकता को दर्शाता है, वही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संवाद केन्द्र के संयोजक चंदन सिंहा ने कहा की तेलंगाना के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहार के डीएनए एवं लव कुश जाति के ऊपर दिये गए अपमान जनक टिप्पणी से यह पता चलता है कि यह कांग्रेस पार्टी की सोची समझी साजिश है। महागठबंधन के कोई भी नेता अभी तक इसके बयान की निंदा नहीं किया है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री सुबोध यादव, उपाध्यक्ष बेचन महतों, अनिल रमानी, परितोष सिंहा, ज्योतिंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष जयप्रकाश पंडित,कोषाध्यक्ष रंजन वर्णवाल

सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post