रजौन में सिंह जी फूड्स एलएलपी राइस मिल का हुआ विधिवत उद्घाटन

रजौन, बांका : धान का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध रजौन प्रखंड के राजावर-अमरपुर सड़क मार्ग पर मझगांय गांव के समीप गुरुवार से एक और उसना राइस मिल किसानों को सेवा देना प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को बांका के अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह व उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक शंभू पटेल के साथ-साथ दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बांका-भागलपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सिंह जी फूड्स एलएलपी राइस मिल का संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने राइस मिल के ऑनर मनीष कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि धान उत्पादन के लिए मशहूर इस क्षेत्र में राइस मिल खोल कर इन्होंने सराहनीय कार्य किया है। राइस मिल के ऑनर श्री सिंह ने बताया कि यह राइस मिल जिला का यूनिक राइस मिल होगा। एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए यह राइस मिल उन्नत कतरनी धान से चावल बनाने के लिए किसानों से सीधे धान की खरीद भी करेगी। इसके अलावे पैक्स व अन्य धान क्रय केंद्र के माध्यम से खरीदे गए धान का मिलिंग कार्य भी करेगी। इस दौरान दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बांका-भागलपुर के अध्यक्ष जिंतेंद्र सिंह ने किसानों से निवेदन किया कि वह ज्यादा से ज्यादा अपने जिले की पहचान कतरनी धान का उत्पादन करें, उनके उत्पाद को उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस दौरान यूको बैंक के अंचल प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post