नयन सिंह नटवर का राजद में बढ़ा कद, बनाए गए शेखपुरा जिला प्रभारी

नयन सिंह नटवर का राजद में बढ़ा कद, बनाए गए शेखपुरा जिला प्रभारी

रजौन, बांका : प्रखंड के मंझौनी ग्राम निवासी समाजसेवी प्रीतम सिंह के पुत्र सह युवा राजद के प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सहमति से युवा राजद में एक और महत्वपूर्ण पद दिए जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयन को युवा राजद शेखपुरा जिला प्रभारी पद पर मनोनयन युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा किया गया है। मालूम हो कि नयन की गिनती युवा राजद के तेजतर्रार सक्रिय नेताओं में होती रही है, हाल ही में नयन को युवा राजद के प्रदेश कमिटी में जगह मिली थी। वहीं शेखपुरा जिला प्रभारी के लिए मनोनयन होने के उपरांत नयन ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए लगातार पार्टी हित में काम करना एवं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। नयन ने राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। इधर नयन के मनोनयन पर धोरैया विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनके जैसे कार्यकर्ताओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा। वहीं नयन सिंह नटवर के मनोनयन पर राजद के वरीय नेता पूर्व मुखिया जवाहर यादव, उदय सिंह, संजय यादव, सुरेश यादव, पूर्व मुखिया परशुराम हरिजन, मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, सतीश यादव, अरविंद यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष विशाल यादव, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नंदु यादव, कर्ण सिंह, छोटू यादव, शशिकांत यादव, आदित्य कुमार, बादल नंदी सहित अन्य ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments