डीजे जब्त

बांका:चांदन  प्रखंड में गुरुवार दोपहर से लेकर देर रात तक विभिन्न पूजा पंडालों से मूर्ति का विसर्जन गाजे बाजे के साथ कर दिया। इस अवसर पर विद्या की देवी को फिर अगले बर्ष आने की प्रार्थना के साथ विदा किया। इस अवसर पर कई जगहों पर महिलाओं ने अबीर की होली खेल कर माता सरस्वती को गीत गाकर खोइछा देकर विदा किया। वही एक पूजा समिति द्वारा विसर्जन के दौरान डीजे ले जाने के कारण खुद थानाध्यक्ष द्वारा जब्त कर लिया गया। और मामला दर्ज कर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।वही सुईया में दो दिवसीय सरस्वती पूजा मेला का आयोजन किया गया। इसमे बड़ी संख्या में दुकान लगाया गया है।जहां देर रात तक काफी भीड़ लगी रही। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया ली शांति समिति की बैठक में डीजे पर प्रतिबंध के बाबजूद डीजे लेकर विसर्जन करने के कारण सिर्फ एक डीजे को जब्त किया गया है।शेष सभी जगह विसर्जन शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। और बाकी जगहों पर शुक्रवार को विसर्जन कर दिया जाएगा। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post