नवादा-खरौनी पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए मुखिया ने रखी आधारशिला,एक करोड़ 16 लाख 9 सौ की राशि से बनेगा पंचायत सरकार भवन

रजौन, बांका : प्रखंड के नवादा-खरौनी पंचायत अंतर्गत नवादा बाजार स्थित पुराने ग्राम कचहरी परिसर में पंचायत भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ पंचायत की मुखिया आरती देवी ने शुक्रवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह, सकहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह, धायहरणा-महगामा पंचायत के मुखिया मोहम्मद नौशाद, अमहारा पंचायत के मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, ओड़हारा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, इंडियन बैंक के मैनेजर अशोक मुर्मू, नवादा सहायक थाना के थानाध्यक्ष पंकज किशोर, परमानंद सिंह, उप मुखिया निर्मल कुमार, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. संतोष कुमार, वार्ड सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, अनमोल कुमार दास, पुष्पा देवी, अमित कुमार, गुल चरण मंडल सहित काफी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित थे। वहीं मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ने बताया कि पंचायती राज विकास योजना के एक करोड़ 16 लाख 9 सौ की राशि से बनने वाली इस भवन के निर्माण के बाद पंचायती राज व्यवस्था और भी मजबूत होगी।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post