अब 31 को होगा हाट की बंदोबस्ती

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में होने वाले चांदन हाट की बंदोबस्ती शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। अब यह बंदोबस्ती 31 मार्च को किया जाएगा। इस आशय की जानकारी मुखिया अनिल कुमार ने देते हुए बताया कि शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर डाक लेने वाले कुछ के इच्छुक लोग जमा भी हुए थे। लेकिन अचानक उन्हें जरूरी काम हो जाने के कारण वह खुद अनुपस्थित हो गए ,और बंदोबस्ती कार्यक्रम को तत्काल रद्द करना पड़ा। शनिवार को पंचायत सचिव को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण में बांका  बुलाया गया है। इसलिए अगली बंदोबस्त की तिथि रविवार को पंचायत सरकार भवन में ही होगी। इसकी जानकारी सभी को दे दिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post