पंचायत समिति की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

पंचायत समिति की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

रजौन, बांका: प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के प्रशाल परिसर में शनिवार 2 मार्च को प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता एवं बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी सचिव राजकुमार पंडित के सफल संचालन में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत विगत 12 अगस्त 2023 को हुए पंचायत समिति की बैठक के मुद्दों के संपुष्टि के साथ हुई। पंचायत समिति की सामान्य बैठक में बीईओ कुमार पंकज एवं एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने सदन को विद्यालय की शिक्षा पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन आदि से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। बैठक में उपस्थित कई पंचायत समिति के सदस्यों ने मेनू के मुताबिक मध्याह्न भोजन संचालित होने से संबंधित मुद्दा उठाया। जिस पर बीईओ कुमार पंकज एवं एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह दो शुक्रवार को अंडा एवं दो शुक्रवार को फल देने के लिए कहा गया है। सदन को जानकारी देते हुए बताया कि एक अंडा की कीमत बाजार में ₹7 पड़ता है, जबकि विभाग द्वारा एक अंडा की कीमत ₹5 दिया जाता है। इस स्थिति में मेकअप के उद्देश्य से माह के दो शुक्रवार को अंडा एवं दो शुक्रवार को फल देने के लिए कहा गया है। बीईओ कुमार पंकज ने सदन को बताया विद्यालयों में पर्याप्त मात्रा में 30 छात्र के अनुपात में शिक्षक विभाग एवं सरकार द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। बीईओ कुमार पंकज ने सदन को जानकारी देते हुए बताया 1 अप्रैल 2024 से कोई भी बच्चा नीचे फर्श पर नहीं बैठेगा, इसके लिए सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में बेंच डेस्क आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। एमडी एमआरपी सतीश कुमार ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि रजौन प्रखंड के 182 विद्यालयों में से 180 विद्यालयों में 492 रसोईया कार्यरत है। पंचायत समिति की बैठक में सीडीपीओ फिरदौस शेख ने  जानकारी देते हुए सदन को बताया कि प्रखंड में 244 आंगनबाड़ी केंद्र है, जिसमें 72 भवन विहीन केंद्र है। 25 नया आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है, जिसमें 10 बनकर पूर्ण हो चुका है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भधात्री महिलाएं, किशोरियों आदि को मिलने वाले अन्य लाभप्रद जानकारियां दी। वहीं प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अनिता कुमारी ने विवाह निबंधन आदि के बारे में जानकारी दी। एलईओ अनिता कुमारी द्वारा सदन को बताया गया कि शादी विवाह से संबंधित निबंधन करने का दायित्व पंचायत के मुखिया आदि को है। गलत निबंधन की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात पर मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कड़े तेवर में बताया कि अगर आपको हिम्मत है तो प्राथमिकी दर्ज कराकर दिखाएं। वैसे एलईओ का बोलने का अंदाज अलग था। उन्होंने जोर देकर कहा सकहारा पंचायत में विवाह निबंधन से सम्बंधित एक मामला आया था जिसमें लड़की की उम्र 26 वर्ष एवं लड़के का उम्र 46 वर्ष था। जांच करने पर पाया गया कि लड़का पहले से ही शादीशुदा था एवं चार बच्चे का पिता था। इस तरह का मामला आने पर प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी क्या कर सकता है? प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत महेश्वरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना ने संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान भारत कार्ड 2 मार्च से 12 मार्च तक बनाने आदि से संबंधित सदन को जानकारी दी। एमओ मनजीत महेश्वरी ने सदन को जानकारी देते हुए बताया इस कार्य के लिए डीलर को लगाया गया है। मनरेगा पीओ अमित कुमार ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि रजौन प्रखंड में मनरेगा द्वारा 109 डांड़, 35 बांध की खुदाई एवं 22 चेक डैम का निर्माण कराया गया है। मनरेगा पीओ अमित कुमार ने मनरेगा विभाग द्वारा चलाई जा रहे पौधरोपण सहित कई कार्यों की जानकारी सदन को दी। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष मनोज दास सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने नव पदस्थापित अंचल अधिकारी कुमारी सुषमा को बताया कि आप पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें। बताया जा रहा है कोई आपसे मिलने आता है तो आप लिखित पर्चा पर ही समस्या सुनते हैं या मिलते हैं। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कोई जाति प्रमाण पत्र के लिए 22 फरवरी को आपके पास सिंहनान पंचायत से मिलने आया था। उसका भी आप काम नहीं किए। नव पदस्थापित सीओ कुमारी सुषमा ने सदन को बताया मेरे आने के साथ ही पहले से लंबित पेंडिंग पड़े सारे कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। ऑफिस में काम के समय गैदरिंग नहीं हो इसके लिए कुछ सावधानी बरती गई है। 22 फरवरी को जो जाति बनाने के लिए आई हुई थी। वह सिर्फ हाथ से लिखवा कर लिखवाना चाह रही थी। उसको सिर्फ विधिवत होकर प्रोसेस ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया था।बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ राजकुमार पंडित, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीपशिखा, प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख गुड्डू राजा, सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार पंकज, एमडीएम आरपी सतीश कुमार, एमओ मनजीत महेश्वरी, सीडीपीओ फिरदौस शेख, मनरेगा पीओ अमित कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर अल्पना, पीएचईडी जेई सुकेश कुमार, एलईओ अनिता कुमारी, मुखिया आरती देवी, पंचायत समिति सदस्य निलेश कुमार यादव, उदय पासवान, अनिल कुमार मंडल, मोहम्मद सिराज अली, दिलीप दास, पंकज कुमार सिंह, महेश यादव, मेघू पासवान सहित कई पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। वहीं पंचायत समिति के बैठक का ऑन-द-स्पॉट लिपिक संधारण का कार्य प्रखंड प्रधान सहायक मोहम्मद हसनैन फारूकी कर रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments