जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत उपरामा में कार्यशाला का हुआ आयोजन

रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के उपरामा गांव में गुरुवार को जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बांका के तत्वावधान में रबी फसल के पूर्णावधि के उपलक्ष्य में प्रक्षेत्र दिवस सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बांका के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. ब्रजेंदु कुमार, मृदा वैज्ञानिक संजय मंडल, इंजीनियर रविरंजन कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा विपुल विप्लव, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रखंड से आए किसानों ने अपने-अपने विषय से संबंधित फसल उत्पादन एवं संसाधन संरक्षण की बारीकियां पर प्रकाश डाला। वहीं इस दौरान उप परियोजना निदेशक विपुल विप्लव ने संबंधित योजनाओं एवं अपने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने यह बताया कि जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत खेती करने से रसायनिक खाद की आवश्यकता कम पड़ रही है और वे लोग फसल अवशेष को अपने खेतों में उपयोग कर रहे हैं। वहीं इस एक दिवसीय कार्यशाला में जिलेभर के करीब 400 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post