जंगलों से बड़ी संख्या में कीमती पेड़ो की चोरी

बांका: चांदन प्रखंड के कई जंगलों से इन दिनों लकड़ी माफिया द्वारा कीमती लकड़ी की अवैध कटाई जारी है। वन विभाग द्वारा कई जगहों से लकड़ी तस्कर का लकड़ी सहित वाहन पकड़ा भी गया है। लेकिन लकड़ी कटाई रुक नही रही है। हाल के दिनों में बिरनिया पंचायत के शेखपुरा सहित उसके आसपास के कई जंगलों के अलावे तुर्की, गौरीपुर,जुगड़ी,क़दरसा जंगल में कीमती लकड़ी के काटे जाने के सैकड़ो अवशेष देखते को मिलते है। जिसमे कई पेड़ ऐसे है जिसे मशीन से कटाई करने की बात बताई जा रही है।ज्ञात हो कि अभी भी प्रखंड में कुछ जगहों पर चोरी से आरामिल चलाया जा रहा है। जिसपर विभाग का कोई ध्यान नही है।जिस कारण बड़ी संख्या में लकड़ी माफिया वनों से कीमती लकड़ी काट कर उसी आरामिल में उसे तैयार कर बेचने का काम करते है। इसमे कुछ स्थानीय वनरक्षक की मिली भगत भी होती है। इस संबंध में वनपाल पांडव कुमार का कहना है कि इस प्रकार की पेड़ कटाई को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। और एक माह में कई सफलता भी मिली है औऱ मुकदमा भी हुई है। लेकिन आरामिल की उन्हें कोई जानकारी नही है। अगर कोई भी आरामिल चल रहा है तो जल्दी ही उसपर कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post