नप अध्यक्ष और सचिव में भीडंत








 ( अशोक शास्त्री/ बेतिया, प.च.) जिले के नगर पंचायत चनपटिया के नगर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद एवं कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार के बीच गहमागहमी और बीच बचाव के लिए पहूँची चनपटिया पुलिस।
         मिली जानकारी अनुसार नप कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार ने बिना कार्यसमिति के सहमति व अनुमति लिए निविदा का ठेका देवेन्द्र यादव के नाम से कर दिया गया है। जिसको लेकर आज वार्ड पार्षदो सहित नगर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच तू..तू.. मै..मै और घंटों भर गहमागहमी चलती रही। सूत्रों के अनुसार यह आरोप है कि कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार द्वारा मोटी रकम लेकर मनमानी तौर पर किसी खास व्यक्ति के प्रभाव में आकर उक्त निविदा का आवंटन देवेन्द्र यादव को दे दिया गया है। जिसके विरोध में नप क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, वार्डपार्षद सहित अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद की अगुवाई में कार्यपालक पदाधिकारी को चारो तरफ से घेरकर बंधक जैसा बना लिया गया था। लेकिन सूचने मिलते ही वरीय पदाधिकारीयों की पहल व प्रयास से मौके पर पहूँची चनपटिया पुलिस बीच बचाव कर सरोज कुमार को सकुशल मुक्त कराई और मामले को शान्त कराया गया।
           इधर नप अध्यक्ष सहित वार्डपार्षदों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त ठेका को रद्द करने की जोरदार माँग की जा रही थी ..... । 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post