बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहे आधार केंद्र इन दिनों लूट का अड्डा बन गया है। आधार केंद्र अंगुली से सत्यापन, नाम में सुधार, जन्मतिथि में सुधार और आधार से मोबाइल नंबर जोड़ने के नाम पर आमलोगों से मनमानी राशि वसूली जा रही है। आधार में सुधार के लिए पहले फारम भरने के नाम पर प्रति व्यक्ति 10 और बाद में सुधार के बाद एक सौ के स्थान पर डेढ़ सौ रूपये की वसूली की जा रही है। आमलोगों से मनमाने तरीके से राशि वसूले जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बीडीओ राकेश कुमार ने आधार केंद्र पर प्रतिनियुक्त कर्मी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की बातें कही। साथ ही उन्होंने ने निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूले गये रूपये को वापस लौटने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद पीड़ित पलार गांव निवासी जयनारायण सिंह, भनरा निवासी संजय यादव सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि आधार केंद्र पर यह खेल आज ही नहीं बल्कि बहुत पहले से ही चल रहा है। निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि नहीं देने वालों को कई बार आधार केंद्र का चक्कर लगवाया जाता है। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें पहले इस बात की जानकारी नही थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने निरीक्षण कर हिदायत दे दिया है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...