दुष्कर्म के आरोपी के घर लगा इस्तेहार फोटो

बांका:चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव में गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। बीते सरस्वती पूजा के दूसरे दिन बियाही गांव की एक महिला ने गांव के ही अजय कुमार यादव के खिलाफ घर में  घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए  थाना में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह छापेमारी कर रही थी। परन्तु आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। आरोपी के फरार चलने के कारण न्यायालय से उसके खिलाफ कुर्की जब्ती का इश्तेहार निर्गत किया गया था।न्यायालय से निर्गत इश्तेहार के आलोक में थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने  अभियुक्त घर इश्तेहार लगवाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तेहार चिपकाये जाने के बाबजूद भी अगर आरोपी न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post