रजौन/बांका: रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित का अवधि पूरा हो जाने की स्थिति में कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में तबादला हो गया है। विभागीय आदेश के आलोक में भागलपुर जिला के नाथनगर की बीडीओ अंतिमा कुमारी का स्थानांतरण उनके स्थान पर किया गया है, हालांकि उन्होंने अब तक अपना योगदान यहां नहीं दिया है। मालूम हो बीडीओ राजकुमार पंडित ने रजौन के 36वें बीडीओ के रूप में 19 जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण किया था। वहीं स्थानांतरण होने पर 6 जुलाई 2024 को डीएम अंशुल कुमार द्वारा उन्हें विरमित कर देने की स्थिति में उन्होंने अपना प्रभार सीओ कुमारी सुषमा को सौंप दिया है। वहीं मंगलवार 9 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन स्थित सभागार परिसर में प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता में बीडीओ राजकुमार पंडित को फूलमाला पहनाकर बुके, अंगवस्त्र आदि देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह का संचालन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह कर रहे थे। बीडीओ राजकुमार पंडित की विदाई के साथ-साथ 22 अगस्त 2008 से उर्दू अनुवादक के रूप में पदस्थापित सह प्रखंड प्रधान सहायक मोहम्मद हसनैन फारुकी एवं प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह को भी अवधि पूरा हो जाने की स्थिति में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह के अवसर पर प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख गुड्डू राजा, प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अनिता कुमारी, प्रखंड कृषि समन्वयक संजय कुमार निराला, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड मुखिया संघ कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंग, मुखिया प्रतिनिधि विष्णु कुमार उर्फ चुन्नी, मुखिया श्रवण कुमार, पंचायत प्रतिनिधि लालमोहन मंडल, नवपदस्थापित प्रखंड प्रधान सहायक संतोष कुमार, नवपदस्थापित प्रखंड नाजिर चेतन आनंद, अंचल नाजिर ओमप्रकाश पासवान, पंचायत सचिव हरिओम, अनिल कुमार पंकज, अनोज कुमार, अकाउंटेंट जुली कुमारी सहित उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों, आरटीपीएस सहायक मोहम्मद शौकत, नीतीश कुमार आदि ने अपने संबोधन में बीडीओ राजकुमार पंडित के कार्यकाल को काफी सराहते हुए कहा कि वे काफी शांत, मिलनसार एवं मधुरवासी प्रवृत्ति के थे। इन्होंने अपने सेवाकाल में बाबरचक गांव में बन रहे बिहार का पहला स्मार्ट विलेज, 2022 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जाति आधारित गणना, खैरा स्टेडियम के मैदान में जन संवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के साथ-साथ 2024 का आम लोकसभा चुनाव सहित कई ऐसे कार्यों को संपादित किए हैं, जिसे प्रखंड वासी कभी भी नहीं भूला सकते हैं। इन्होंने अपने सेवाकाल में हर कार्यों को ससमय रिकॉर्ड के अनुसार करके दिखाया है, जिसको लेकर जिला से लेकर राज्य स्तर तक उनकी सरहाना होती थी। विदाई के अवसर पर प्रखंड कार्यपालक सहायक सह प्रखंड डाटा इंट्री ऑपरेटर मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार मंडल, अशोक रजक, मेघु पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामाकांत ठाकुर, हेमंत कुमार झा, सुभाष पासवान, जर्मनी पासवान, गंगा मेहतर, कृष्णदेव उर्फ बुल्लू पासवान, जय किशोर कुणाल सहित काफी संख्या में गणमान्य प्रबुद्ध जन, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड सह अंचल, आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक, तकनीकी सहायक, तकनीकी पर्यवेक्षक, अंचल गार्ड सहित सभी विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:के आर राय
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...