उपमुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने मुखिया व पंचायत सचिव से मांगा विकास कार्यों का लेखा-जोखा

रजौन/बांका: प्रखंड के रजौन पंचायत भवन में मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपमुखिया छतीस यादव सहित पंचायत के कुल 14 में से उपस्थित 11 वार्ड सदस्यों ने पंचायत की मुखिया रंजना देवी एवं पंचायत सचिव अनिल कुमार से वित्तीय वर्ष- 2021-22 से लेकर 2024 तक के सारे विकास कार्यों का लेखा-जोखा का हिसाब मांगा है। इस सम्बंध में उपमुखिया सहित सभी वार्ड सदस्यों ने मुखिया व पंचायत सचिव के नाम लिखे एक संयुक्त आवेदन में मांग करते हुए कहा है कि 2021-22, 2022-23 एवं 2024 में जो भी कार्य हुआ है, सभी योजनाओं के साथ-साथ 15वीं एवं षष्टम वित्त आयोग में से किस मद में कितना राशि खर्च हुआ है, उन सभी का लेखा-जोखा लिखित रूप में देने की कृपा करें। आवेदन में ये भी कहा गया है कि इससे सम्बंधित विगत वर्ष 28 फरवरी 2023 एवं 4 जुलाई 2023 को भी ग्राम पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में आवेदन दी गई थी, लेकिन आज तक मुखिया एवं पंचायत सचिव ने कोई लेखा-जोखा का हिसाब नहीं दिया तथा अब तक निगरानी समिति का भी गठन नहीं किया गया है। जिसको लेकर उपमुखिया छतीस यादव, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, सावित्री देवी, धर्मेंद्र दास, शबनम कुमारी, सियाजी, चीना देवी, आचरय देवी, खुशबू कुमारी, जितेंद्र कुमार एवं रीता कुमारी सहित कुल 11 वार्ड सदस्यों ने एक बार फिर से आवाज उठाया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post