हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक व सड़क पर निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक व सड़क पर निकाली तिरंगा यात्रा

रजौन/बांका: 78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर सरकार के हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रखंड के धौनी बाजार में मंगलवार को रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रभाष केसरी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत हुई, जहां सरकार के हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं रजौन उत्तरी मंडल में हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर रजौन उत्तरी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह अमहारा-हरचंडी पंचायत के उप मुखिया अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सड़क मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा हरचंडी गांव से प्रारंभ होकर रजौन बाजार से बांका भाजपा कार्यालय होते हुए बौंसी तक पहुंचा। रजौन दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाष केसरी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान है, जिसका उद्देश्य भारत की आजादी के अमृतकाल के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। वहीं बैठक के क्रम में धोरैया विधानसभा प्रभारी बमशंकर साह, पूर्व अध्यक्ष विजय साह, लड्डू चौधरी, बमबम मिश्रा, सुबोध यादव सहित कई अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं तिरंगा यात्रा में युवा अध्यक्ष अखिलेश सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, महामंत्री बिट्टू, गौरव कुमार, किशुनदेव राम, शेखर, लालू, सुमन, चंदन, बरुण, नीतीश, स्वामी शरण, मनोज, संजय सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments