मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 रजौन, बांका:भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर अवस्थित पुनसिया रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के कटिया-जगदीशपुर ग्राम निवासी रंजीत यादव का पुत्र नवीन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 3 बजे मृतक युवक अपने कान में ईयर फोन लगाकर किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी क्रम में भागलपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर युवक को रेलवे ट्रैक से हटाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन कानों में ईयर फोन लगे होने के कारण वह लोगों की आवाज नहीं सुन पाया। यह हादसा होता देखकर मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई, सूचना के बाद जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post