सी.एम.की प्रगति यात्रा पश्चिमी चम्पारण से शुभारंभ





चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.) गाँधी की कर्मभूमि पश्चिमी चम्पारण में सी.एम. की प्रगति यात्रा का शुभारंभ.
          आज सूबे की माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार की प्रगति यात्रा का शुभारंभ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पश्चिमी चम्पारण के संतपुर सोरहिया (बाल्मीकी नगर) एवं शिकारपुर ( मझौलिया, बेतिया) से शुभारंभ हुई. प्रगति यात्रा की पूर्व तैयारी व प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था पिछले कई दिऩों से चल रही थी. क्रमशः दोनो सभा और परिदर्शन सथलों को दुलहन की तरह सजाया गया था. प्रगति यात्रा के क्रम में आज दोनों स्थलों पर कई योजनाओं का उदघाटन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने की. प्रगति यात्रा के दौरान सूबे की कई गणमान्य मंत्री,नेता एवं विभागीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. 
         कार्यक्रम स्थल की सजावट व विभिन्न विभाग की प्रर्दशनी और चाक चौबंद व्यवस्था को देख कई दर्शकों के बीच यह चर्चा थी कि " काश ! सुबे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे ही क्षेत्र और गाँवों का परिभ्रमण करते रहते तो शायद गाँव व आमजनों की समस्या ससमय समाधान होती रहती."
         मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक कर  जिले की विकास कार्यों की प्रगति से रू बरू होने की प्रयास भी की।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post