एन.जी.ओ.फोरम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

चम्पारण नीति/ बेतिया(पश्चिमी चम्पारण)
बै
       बैठक को संबोधित करते नन्दलाल

   स्वयंसेवी संस्थाओं के समर्पित प्रतिनिधि
आज पश्चिमी चम्पारण स्वयं संस्थाओं की " प्रगति सह समीक्षात्मक " मासिक बैठक संपन्न.
         मासिक बैठक का आयोजन गंडक पार ठकराहाँ प्रखंड अन्तर्गत "दियारा जन जागरण समिति" के तत्वावधान में आयोजित हुई. बैठक में जिले के करीब दो दर्जन स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
          बताते चले कि पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की यह एक सामूहिक संगठन है. जो अपने मासिक बैठक दरम्यान जिले व राज्य स्तरीय सामाजिक सवालों को लेकर चर्चा, निर्णय उपरांत जरूरत अनुसार जन संपर्क,बैठक, सभा, प्रशिक्षण के माध्यम से फिलहाल लोकजागरण का किया जा रहा है.
साथ ही पीरामल फाउंडेशन से के. राजू ने पीरामल के कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों से सभी सहभागियों अवगत कराया.
        मिली जानकारी अनुसार संगठन के प्रतिनिधियों ने यह महसूस किया कि जिला स्तरीय स्वयंसेवी संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी प्रयासों की बेहतरी के लिए अगली बैठक में संभवतः एक कोर कमिटी का भी गठन किया जायेगा.
       बैठक का संयोजन रविंद्र नाथ तिवारी, संचालन नन्दलाल जे.पी.सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता सह आधार संस्था के संयोजक, देवनारायण प्र.(आलोक संस्था) खूबलाल, शंभूनाथ मिश्र सहित दो दर्जन संस्था प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने अनुभव व बिचारों को साझा किया.
        

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post