" खेल मैदान " का कार्य प्रारम्भ

" खेल मैदान " का कार्य प्रारम्भ

   विभाग द्वारा प्रकाशित व प्रचारित बैनर

चम्पारण नीति/ बेतिया/ पश्चिमी चम्पारण
:-
         बिहार के युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने खेल मैदान का कार्य किया प्रारम्भ।
         बिहार में ग्रामीण विकास विभाग ने सूबे के 533 प्रखंडों के 5,671 पंचायतों के 6,659 चिन्हित स्थलों पर करीब 638 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से "खेल मैदान निर्माण " का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
        इस क्रम में जिले के चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के श्री हरिहर संस्कृत उच्च/महा विद्यालय परिसर बकुलहर में भी खेल मैदान की तैयारी कार्य का शुभारंभ हो चुका है। खेल मैदान निर्माण कार्य से बच्चों एवं युवा खेलाड़ियों में खुशी और उत्साह दिख रहा है। वही कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों की ओर यह चिंता जाहिर की गई है कि यह परिक्षेत्र फिलहाल चार विद्यालयों के बीचो बीच में है। इन विद्यालयों में छोटे-बड़े बच्चे पढ़ने आते है। खेल मैदान होने और यहाँ तरह-तरह की खेल शुरू होने संभवतः शिक्षण कार्य काफी हद तक प्रभावित हो सकती है। साथ ही कुछ लोगों की माने तो इस खेल मैदान को अन्यत्र बनना चाहिए। साथ ही यह भी सवाल बनता है कि क्या खेल मैदान बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र संवेदक द्वारा लिया गया है या नही।
        जो भी हो यह तो स्पष्ट कि खेल मैदान की वजह से इन विद्यालयों की शिक्षण कार्य निश्चित तौर पर प्रभावित होगी।







Post a Comment

0 Comments