रजौन, बांका: प्रगति यात्रा के चौथे चरण के क्रम में 2 फरवरी दिन रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका पहुंचे। इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पहले उन्नति ग्राम (स्मार्ट विलेज) बाबरचक के उद्घाटन व निरीक्षण के अलावे ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन एवं थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया तथा इसके बाद अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने अपने इस यात्रा के क्रम में बांका को कुल 362 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपए की 178 योजनाओं की सौगात दी, जिसमें से 234 करोड़ 25 लाख 83 हजार रुपए की लागत वाली 17 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 128 करोड़ 50 लाख 94 हजार रुपए की लागत वाली 161 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित समय पर स्मार्ट विलेज बाबरचक की धरती पर बने हेलीपैड पर लैंड किया, वहीं इसके 10 मिनट पूर्व बिहार के मुख्य सचिव का हेलीकॉप्टर भी यहां लैंड कर चुका था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी एक ही हेलीकॉप्टर से एक साथ उतरे। वहीं उनके आगमन पर जदयू नेताओं एवं स्थानीय प्रशासन ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री उन्नति ग्राम के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम प्रवेश द्वार का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बौंसी के हरिमोहरा विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य और स्वागत गान के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री के एक झलक पाने के लिए आसपास सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाके से काफी संख्या में ग्रामीण बैरिकेटिंग के बाहर पहुंचे हुए थे। स्मार्ट विलेज के अंदर आमलोगों का प्रवेश वर्जित था, लेकिन मुख्यमंत्री के एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह काफी चरम पर था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैरिकेटिंग के बाहर खड़े हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर किया। वहीं प्रवेश द्वार के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम उन्नति ग्राम में बने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पहुंचें, जहां विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से कुशल-क्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी के तौर पर तैयार किए गए स्मार्ट विलेज के आदर्श मॉडल को भी देखा। वहीं इसके बाद जल-जीवन हरियाली मिशन के तहत उन्नति ग्राम में बने तालाब का अवलोकन किया और उन्होंने मौके पर तालाब के किनारे एक आम के पौधे का पौधरोपण भी किया, इसके बाद उन्होंने उन्नति ग्राम के हाट परिसर में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वहीं इस मौके पर तीन जरूरतमंद परिवारों को घर की चाबी सौंपकर उन्हें गृहस्वामी बनने का अवसर प्रदान किया तथा पांच जीविका दीदियों को ई-रिक्शा की चाबी सौंपकर उनके रोजगार को सशक्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज में निर्मित लाभुकों के आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, जल मीनार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बैडमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण किया। वहीं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माणाधीन रहने के कारण मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्र की ओर प्रवेश नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्मार्ट विलेज में विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ 9 करोड़ रुपए की लागत वाली योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वे यहां करीब 33 मिनट रुके और सीधे हेलीपैड स्थल पर रवाना हो गए, 11:35 में उनका हेलीकॉप्टर बांका ओढ़नी डैम पर निर्धारित कार्यक्रम के लिए यहां से उड़ान भरा। इस दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा, खेल मंत्री सह बांका जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव लोकेश कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, बांका डीएम अंशुल कुमार, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, एसडीओ अविनाश कुमार, डीडीसी अंजनी कुमार, डीईओ कुंदन कुमार, डीपीओ स्थापना सह बीईओ रजौन संजय कुमार यादव, बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ कुमारी सुषमा, बीपीआरओ दीपशिखा, सीडीपीओ फिरदौस शेख, एसडीपीओ अर्चना कुमारी, रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, नवादा बाजार थानाध्यक्ष पंकज किशोर सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अलावे वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, मुखिया आरती देवी, मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता मनोज सिंह, भाजपा नेता निरंजन चौधरी, राजीव लोचन मिश्र, विजय प्रसाद साह, जदयू नेता मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, धोरैया विधानसभा प्रभारी बमशंकर साह, रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी, उत्तम कुमार, गौतम विश्वकर्मा, बिनीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट :केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...