दारोगा को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रजौन/बांका :रजौन थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक शिवशंकर यादव 28 फरवरी दिन शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्ति पर थाना परिवार की ओर से उन्हें शुक्रवार की देर संध्या भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण करने के साथ-साथ बुके व अंग वस्त्र आदि प्रदान किया गया। विदाई समारोह के शुभ अवसर पर रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष पंकज किशोर, थाना मैनेजर उदय कुमार सिंह, थाना मुंशी केशव प्रसाद सिंह, अपर थाना अध्यक्ष रवि कुमार, अवर निरीक्षक ऋषि राज सिंह, चिरंजीवी लाल तिरिया, संजय सिंह, कपिल देव सिंह, उदय तिर्की, भारत यादव, रामभरोस महतो, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा, संजय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार पासवान, उमा पासवान, श्री राम कुमार रमन, रजौन पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय रीडर अजय कुमार, धनंजय पासवान सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बता दें कि सेवानिवृत्त होने जा रहे अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव ने पुलिस विभाग में अपनी सेवा 3 अक्टूबर 1984 को छपरा में सिपाही पद से दिया था, शिव शंकर यादव को सहायक अवर निरीक्षक के पद पर 2016 में एवं अवर निरीक्षक के पद पर 2018 में प्रोन्नति मिला था। वे 40 वर्ष 5 महीना पुलिस विभाग में अपना सेवा देते हुए सेवानिवृत हो रहे हैं। इतने लंबे समय तक सेवा में रहते हुए उन्होंने कर्तव्य निष्ठापूर्वक व सेवा भाव से अपने हर दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया। उनके सेवानिवृत्ति पर सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post