रजौन में जन सुराज पार्टी की हुई बैठक, प्रखंड कमिटी का हुआ गठन

रजौन/बांका :प्रखंड के रजौन बाजार स्थित एक होटल में जन सुराज पार्टी की एक आवश्यक बैठक आहूत हुई। इस बैठक के दौरान जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवीश कुमार की मौजूदगी में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जहां प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मुकेश सिंह, युवा अध्यक्ष गुड्डू राजा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष मृत्युंजय यादव, महिला अध्यक्ष खुशबू देवी, संगठन महासचिव पुरुषोत्तम कुमार, अभियान समिती के संयोजक अरविंद दास, मुख्य प्रवक्ता भारती मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन कर दायित्व सौंपा गया है। वहीं नवचयनित प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही आगामी 27 फरवरी को पटना में होने वाली बैठक को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान सभी ने मिलकर जन सुराज पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज द्वारा चलाए जा रहे बिहार के व्यवस्था परिवर्तन के प्रति संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बांका जिले के जन सुराज के जिला संगठन महासचिव सुमन पासवान, जिला उपाध्यक्ष मनोज दास और रणवीर यादव, युवा अध्यक्ष विभाष कुमार सिंह, जिला संयोजक अविनाश यादव, संगठन महासचिव मोहम्मद मेहराब, प्रखंड प्रभारी काशीनाथ चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष कल्पना कुमारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post