पांच दिवसीय प्रवास पर बिहार आएंगे पूज्य सरसंघचालक

पटना  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक माननीय मोहन राव भागवत पांच दिवसीय प्रवास के लिए बिहार आएंगे। वे 5 मार्च को पटना पहुंचेंगे।  यहां संघ के पूर्व विभाग संघचालक एवं विश्व संवाद केंद्र के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत श्रीप्रकाश नारायण सिंह जी उपाख्य छोटे बाबू के घर जाएंगे। उनके परिजनों से मिलकर रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में करेंगे। 
6 मार्च की सुबह वीरपुर,सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां विद्या भारती  द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। 7,8 और 9 को मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में रहेंगे। 9 मार्च को नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उपत्से की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
रिपोर्ट:केआर राव



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post