महारूद्र यज्ञ को लेकर देवी देवताओं की झांकी के साथ निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, बना आकर्षण का केन्द्र

बांका :चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में दस दिनों तक चलने वाला महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा बना आकर्षण का केन्द्र बना इस कलशयात्रा में 1008 महिलाओं और बच्चियों के साथ भव्य रूप से देवी देवताओं की झांकी के साथ ढोल नगाड़े,गाजे बाजे सहित भारी संख्या में बड़े बड़े पताका और आम भक्तों का हुजूम आकर्षण का केंद्र बना था। यज्ञ मंडप से चल कर दुर्गामंदिर और बाजार होकर कलुआ घाट तक गयी। जहां मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश में जल लेकर बस स्टैंड होते हुए यज्ञ स्थल तक लाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते भर धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो,विश्व का कल्याण हो,प्राणियों में सद्भावना हो इत्यादि नारों की गूंज गूंजती रही। इस दौरान आगे आगे ढ़ोल बाजा और डीजे के भक्ति गाना की धुन पर युवाओ की टोली भगवा झंडा लिए जय श्रीराम के नारा लगाते हुए कलश शोभा यात्रा में शामिल लोगो का उत्साहवर्धक कर रहे थे। इस  शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण , सीता के साथ-साथ हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को देखने के लिए जगह-जगह सड़कों के दोनों तरफ और सड़क किनारे अपने अपने छतों  पर लोगों के भीड़ लगी रही।जबकि कलश शोभायात्रा में सड़कों पर उछल कूद करते  हनुमान सबसे आकर्षक का केंद्र बना रहा। इस दौरान प्रखंड के बाजार के दुर्गामंदिर महादेव मंदिर से ढोल बजा के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर तो कहीं शरबत पिलाकर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर सड़कों पर पूरी तरह से साफ-सफाई की गई थी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे  ने बताया कि प्रत्येक दिन नित्य पूजा व संध्या आरती के बाद सात बजे से कथा वाचिका वृंदावन से आई साध्वी पीतांबरा दीदी के प्रवचन की अमृतधार बहेगी। आठ दिनों तक देवी देवताओं की कथा सुनाया जाएगा। जिसकी सफलता को लेकर प्रखंड  के समस्त ग्रामीण एक जुट होकर लगे हुए हैं। कलश शोभायात्रा महारुद्र यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पंडित देवदत्त पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ  कलश को स्थापित कराया गया।  महारूद्र यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के संयोजक चन्द्रमोहन पांडेय, अभयचंद्र आजाद, सचिव संतोष बाजपेयी, अवधेश वर्मा, ओम प्रकाश वर्णवाल, रामचंद्र मिस्त्री, मिथिलेश शर्मा, उदय वर्मा, अरुण मिस्त्री, राजीव शर्मा, प्रिंस प्रकाश मोदी, अनिल कुमार ,मनोज मिस्त्री ,सोनू मालाकार,का भरपूर सहयोग रहा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post