उल्टा झंडा लहराया

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट के बगल में पेंशनर समाज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा झंडा लहराया गया। इतना ही नहीं यह झंडा कई घंटे पर लहराता रहा। और सभी सलामी और राष्ट्रीय गान के बाद वापस लौट गए। कुछ देर बाद वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दिया गया। जिसके बाद उस झंडे को ठीक किया गया। इस संबंध में पूर्व अध्यक्ष जमुना पोद्दार ने बताया कि झंडा पूरी तरह सही फहराया गया था। लेकिन उनलोगों के वहां से वापस आते ही किसी शरारती लोगों ने यह काम किया। जानकारी होते ही उसे ठीक कर दिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post