कठार पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 1307 क्विंटल धान गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

कठार पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 1307 क्विंटल धान गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

(आदित्य कुमार दुबे)बेतिया, 20 सितम्बर 2025।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी के मामले में कठार (मधुबनी) पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी और प्रबंधक सुनील तिवारी के विरुद्ध धनहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दोनों पर आरोप है कि कुल 1730 क्विंटल धान की खरीद में से केवल 423 क्विंटल धान मिल को उपलब्ध कराया गया, जबकि शेष 1307 क्विंटल धान गोदाम से गायब पाया गया। यह गबन राशि करीब 30,38,775 रुपये बताई जा रही है।
जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments