पितृपक्ष मेला 2025 : श्रद्धालुओं की भीड़ गयाजी में उमड़ी

पितृपक्ष मेला 2025 : श्रद्धालुओं की भीड़ गयाजी में उमड़ी





आदित्य कुमार दुबे | चम्पारण नीति
गया (बिहार), 19 सितम्बर 2025। पितृपक्ष मेला 2025 में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। आज मेला क्षेत्र में कुल 90,605 श्रद्धालु, पिंडदानी एवं तीर्थयात्री पहुंचे। अब तक मेला प्रारंभ होने से लेकर कुल 27,07,487 श्रद्धालु गयाजी पधार चुके हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

आज 7,787 तीर्थयात्रियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया। इस प्रकार अब तक 98,680 श्रद्धालु चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर चुके हैं।

दिव्यांगों के लिए सहूलियत

मेला स्थल पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज 43 श्रद्धालुओं ने व्हील चेयर सुविधा का लाभ लिया। अब तक कुल 608 श्रद्धालु इस सेवा से लाभान्वित हुए हैं।

खोया-पाया केंद्र की सक्रियता

श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़े परिजनों को मिलाने का काम लगातार जारी है। आज 36 श्रद्धालु खोया-पाया केंद्र की मदद से अपने परिजनों से मिल पाए। अब तक कुल 612 लोगों को उनके परिवार से मिलवाया गया है।

टेंट सिटी में आवासन

गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में आज 639 श्रद्धालुओं ने आवास सुविधा का लाभ उठाया। अब तक कुल 13,101 श्रद्धालुओं ने टेंट सिटी में ठहराव किया है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और प्रशासनिक तैयारी को देखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments