हरहा नदी में अचानक बाढ़, ट्रैक्टर-ट्रॉली और यात्री फंसे

हरहा नदी में अचानक बाढ़, ट्रैक्टर-ट्रॉली और यात्री फंसे




(देवराज महतो/चम्पारण नीति)
दोन।हरहा नदी में अचानक आई बाढ़ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और उस पर सवार यात्री नदी के बीचों-बीच फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रोज़मर्रा के सामान और यात्रियों को लेकर नदी पार कर रही थी, तभी पानी का तेज़ बहाव अचानक बढ़ गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदी के उस पार कई यात्री सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच धारा में ही फंसी हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों को अलर्ट कर दिया गया है।
ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई है और सभी राहत व बचाव कार्य का इंतज़ार कर रहे हैं। हालात पर नज़र बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments