बीडीओ ने किसानों के बीच रबी मौसम के बीज का वितरण कार्य किया शुभारंभ

रजौन/बांका :राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत रबी मौसम (सर्दियों की फसल) के लिए बीज वितरण कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार (16 अक्टूबर) को प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में किसानों के बीच रबी मौसम के बीज का वितरण कार्य बीडीओ अंतिमा कुमारी ने शुभारंभ कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय कुमार निराला ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी मौसम में लगने वाली विभिन्न फसलों के बीजों का वितरण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है, जिसका शुरुआत बीडीओ ने अपने हाथों से प्रखंड क्षेत्र के 6 किसानों के बीच वितरण करने के साथ किया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में उन्नत एवं आधुनिक किस्म के बीज उपलब्ध कराना है, जिससे खेती की उत्पादकता में काफी इजाफा हो और किसानों की आय दुगनी हो, जिससे क्षेत्रीय कृषि को मजबूती मिले। इसे प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद उन्हें यह बीज मिलेगा। इस मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय कुमार निराला, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post