निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप

बांका: निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाने से ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तत्काल काम को बंद कर दिया गया है। यह मामला चांदन कटोरिया पक्की सड़क पर तिवारी चौक से पश्चिम नदी घाट तक जाने वाली वैसी सड़क स्थल है जिस पर पूर्व में भी जिप सदस्य तुलसी रजक द्वारा सड़क बनवाने का प्रयास किया गया। पर जमीन मालिक के विरोध के कारण काम रोक दिया गया। फिर पिछले बर्ष प्रमुख रवीश कुमार द्वारा भी मिट्टी भरने का काम शुरू होने के बाद बंद कर दिया गया। लेकिन एक बार फिर दो दिन पूर्व अचानक जेसीबी से उसी विवाद वाली जमीन पर मिट्टी भरने का काम शुरू किया गया जब जमीन मालिक को इसकी जानकारी हुई तो रंजय मालवीय,वीरेंद्र पांडेय सहदेव तिवारी,अमित बाजपेयी ,रंजन दुबे सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन देकर जबरन काम करने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर तत्काल काम को रोक दिया गया है।इस संबंध में बीडीओ अजेश कुमार और प्रमुख रवीश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों की मांग पर उस सड़क का काम शुरू हुआ था। जमीन विवाद की जानकारी हुई है पहले उसकी जांच कराकर ही सहमति होने पर काम शुरू किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post