लाइटिंग सम्राट शेरे बिहार राघव केशरी के निधन पर शोक की लहर

रजौन, बांका : लाइटिंग सम्राट शेरे बिहार के नाम से प्रसिद्ध प्रखंड के पुनसिया बाजार निवासी हास्य कलाकार राघव केशरी का 65 वर्ष की उम्र में विगत गुरुवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे हृदयाघात से निधन हो जाने की खबर है। उनकी निधन की खबर के बाद उनके परिजनों सहित इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे अपने पीछे पत्नी नीलम देवी के अलावे एक पुत्र व तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। बता दें कि दिवंगत राघव केशरी रंगमंच के हास्य कलाकार होने के साथ-साथ क्षेत्र में शेरे बिहार लाइटिंग सम्राट के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने 1990 से नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर लाइटिंग का कार्यभार देखते थे, उनकी लाइटिंग की व्यवस्था व उनके जलाने की कला को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाया करता था। उन्होंने पूर्वी बिहार के प्रसिद्ध मंदार महोत्सव में भी लगातार 10 वर्षों तक अपनी सेवा दी है, इसके साथ ही उन्होंने बासुकीनाथ धाम में शिवरात्रि के मौके पर निकलने वाली झांकी का भी 10 वर्षों तक कार्य किया है। वे भगवान शिव के बहुत पड़े उपासक थे। उन्होंने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर उनसे प्राप्त पैसे से पुनसिया बाजार में अपने घर के आगे बाबा दुःखहरण नाथ का एक भव्य मंदिर स्थापित कर दिया है। हाल के दिनों में नाटक का प्रचलन लगभग समाप्त हो जाने के बाद वे अपने इकलौते पुत्र सूरज कुमार केशरी के साथ मिलकर भक्ति जागरण व आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के साथ-साथ इवेंट मैनेजमेंट आदि का कार्य देख रहे थे। वहीं उनकी एक पुत्री चांदनी रजौन बीआरसी में डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की संध्या भागलपुर के बरारी श्मशान घाट पर कर दी गई है।
रिपोर्ट -केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post