विश्व मृदा दिवस का आयोजन: के.वी.के.

विश्व मृदा दिवस का आयोजन: के.वी.के.

चम्पारण नीति / बेतिया, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में 5 दिसंबर, 2025 को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. ए. पी. सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को डॉ. हर्षा बी.आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) डॉ. चेल्पुरी रामुलू, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण) डॉ. जग पाल, वैज्ञानिक (मत्स्य विज्ञान) सहित कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
              कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रीय किसान 
इस अवसर पर 60 से अधिक किसान शामिल होकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान मृदा स्वास्थ्य और उसकी उर्वरता के महत्व पर चर्चा की गई। किसानों को मृदा परीक्षण और संतुलित उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया था।

Post a Comment

0 Comments