भवानीपुर क्षेत्र के दोमाट गांव में मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन




नरकटियागंज।भवानीपुर क्षेत्र के दोमाट गांव में कंपनी द्वारा एक मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन माननीय EP एवं EVP महोदय द्वारा किया गया।
शिविर में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें डॉ. अवध किशोर (जनरल फिज़ीशियन), डॉ. श्वेता सिंह (दंत चिकित्सक) तथा डॉ. सिद्दीकी (नेत्र रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, दंत परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कुल 583 लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर का लाभ बड़ी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह ढाका, नवीन तिवारी, निरपेंद्र दूबे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कंपनी द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सामाजिक दायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post