Magadh Sugar को ‘ड्रीम कंपनिज टू वर्क फॉर’ सम्मान, देश में तीसरा स्थान

Magadh Sugar को ‘ड्रीम कंपनिज टू वर्क फॉर’ सम्मान, देश में तीसरा स्थान

मुंबई/बेतिया, 17 फरवरी 2026। Magadh Sugar & Energy Limited को लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित ‘ड्रीम कंपनिज टू वर्क फॉर’ सम्मान से नवाजा गया है। इस वर्ष कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह सम्मान World HRD Congress के 34वें संस्करण के अंतर्गत आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम 17 फरवरी 2026 को Taj Lands End में संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों और मानव संसाधन विशेषज्ञों ने भाग लिया।
पुरस्कार ग्रहण करने के लिए कंपनी के कोलकाता मुख्यालय से मानव संसाधन समूह प्रमुख मैनाक आर. चाकी तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजदीप बरन दास उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बिहार स्थित इकाइयों में हसनपुर से दीपेन्द्र सिंह, सिधवलिया से दिनेश तिवारी तथा नरकटियागंज से नवीन तिवारी ने समारोह में सहभागिता की और सम्मान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य परिचालन अधिकारी पंकज सिंह, कार्यपालक अध्यक्ष आर. के. तिवारी, विकास त्यागी एवं अशोक मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, समर्पण और सकारात्मक कार्य-संस्कृति का परिणाम है।
कंपनी ने भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक एवं आदर्श कार्यस्थल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।



Post a Comment

0 Comments