पानी की समस्या के लिए विधायक की पहल 10 करोड़ 41 लाख की योजना का शिलान्यास

पानी की समस्या के लिए विधायक की पहल 10 करोड़ 41 लाख की योजना का शिलान्यास

बांका: बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा रविवार को प्रखंड में 10 करोड़ 41 लाख की लागत से पीएचडी टंकी शिलान्यास किया गया।
यह टंकी प्रखंड के बोड़ा सुईया  पंचायत के भदरिया गांव में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा 10 करोड़ की लागत से बनने वाले जल मीनार के साथ सुईया मेहंदी करुआ पधार गांव में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा 41 लाख की योजना से ग्रामीण जलापूर्ति शुद्धिकरण योजना का शिलान्यास भी एक साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आम उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कुछ ही दिन के बाद आने वाले  भीषण गर्मी को देखते हुए अपने विधानसभा के तीनों प्रखंड  जिसमें चांदन, बेलहर, और फुल्लीडुमर प्रखंड के खास कर पहाड़ी इलाका होने की वजह से जलस्तर काफी नीचे चला जाता है जिस वजह से लोगों को पेयजल की समस्या होती है। अब यह जल मीनार बनने से लोगों को पेयजल किसी संकट दूर होगी उन्होंने कहा कि इस तरह के और भी जलमीनार की  प्रखंडों के कुछ बड़ी आबादी वाले गांवों में जरूरत है। जिसे जल्दी ही स्वीकृत करा कर बनवाया जाएगा। ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़े। उसके बाद वह उन्होंने प्रखंड के एक प्राइवेट स्कूल ऑक्स फ़ोर्ड मिशन स्कूल का तारडीह में उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य व सभी शिक्षक शिक्षक का मौजूद थे। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार  पीएचडी के एसडीओ मनीष कुमार रितेश कुमार रंजन उर्फ रिंकू ,चेतन यादव, तारिणी यादव, कयूम अंसारी, अनिल ठाकुर ,पूर्व मुखिया भैरो मरीक, महेंद्र यादव, मिस्टर मुमताज,  मकसूद अंसारी, अखिल भारती आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments