जमीनी विवाद में मारपीट,एक दर्जन जख्मी

जमीनी विवाद में मारपीट,एक दर्जन जख्मी

बांका: जिले के चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 10 गोड़ा मुस्लिम टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग घायल  हो गए। जिसमें आधा दर्जन जख्मी को देवघर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को गोड़ा गांव निवासी फकरूद्दीन अंसारी व मुमताज अंसारी के बीच पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर अमीन द्वारा विवादित जमीन को दोनों पक्षों के बीच मापी की गई। जमीन मापी के सिमांकन करने के दौरान दोनों पक्षों के बीच बात-बात दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की घटना में एक दुसरे पर लाठी डंडे व लोहे की रड से हमला कर दिया।जिसमें एक पक्ष से फकरूद्दीन अंसारी, मोनाजीर अंसारी, सरफराज अंसारी, शहीदा बीबी,नसीमा बीबी ,आसमीन बीबी व उल्फत अंसारी जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से असरार अंसारी, रजिया बीबी,सरीफ अंसारी,रेशमा बीबी,शेरफुन बीबी आदि घायल हो गया। सभी घायलों को स्वजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशिष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जय किशोर कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रितिका राज ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल फकरूद्दीन अंसारी, सरफराज अंसारी, शाहिदा बीबी ,नसीमा बीबी व दुसरे पक्ष से असरार अंसारी व रजिया बीबी को सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने दोनों में से किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments