अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन : एस.एन.मिश्रा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन : एस.एन.मिश्रा

चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.) अशोक शास्त्री :-  बिहार लोक समिति के तत्वधान में पीरामल फाउंडेशन बानुछपार, बेतिया, पश्चिम चंपारण के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश लोक समिति के प्रांतीय महामंत्री श्री शिवजी सिंह का संदेश शम्भुनाथ मिश्र ज्ञानी जी के द्वारा पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को विशेषकर महिलाओं को सम्मानित करने का दिन है। महिला सशक्तीकरण से समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। आज महिलाएं घर गृहस्थी के बाद हर क्षेत्र में योगदान कर रही है। शिक्षा, विज्ञान, खेल और राजनीति, व्यवसाय आदि में निरंतर प्रगति कर रही है। महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। मै सरकार से मांग करता हूं कि महिलाओं को सम्मान के साथ सुरक्षा प्रदान करें ताकि निडर एवं निर्भीक होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंपारण के गांधी श्री रविंद्र नाथ तिवारी जी ने की।
 उन्होंने महिलाओं के समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को निडर होते हुए राष्ट्र निर्माण में लग जाना चाहिए। वहीं पीरामल फाउंडेशन के संयोजक श्री राजू सिंह ने किरण देवी, शारदा देवी, रानी सिंह, चंद्रमा जादव, पूनम देवी, तनु देवी आदि को पुष्प देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजू सिंह ने महिला सम्मान में कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है। शिक्षा, रोजगार हर क्षेत्र में अच्छी भागीदारी निभा रही है। वही रानी सिंह ने महिलाओ के समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। श्री किरण देवी, शारदा देवी, विंदा देवी, तनु देवी ने अपना विचार रखा। साथ ही श्री शेषनाथ साह, सुरेंद्र शुक्ला, सुशील शशांक, नंदलाल, विजेंद्र दुबे, शिवनाथ शर्मा, अनूप किशोर तिवारी, रविकुमार, मुर्तुजा दीवान, रंजू देवी, इंदु देवी, संजय प्रसाद, लालदेव चौधरी आदि ने भी अपने अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम का समापन रविन्द्र नाथ तिवारी जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments