साक्षरता से स्वर्णिम भविष्य प्रशस्त होता है : कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी

साक्षरता से स्वर्णिम भविष्य प्रशस्त होता है : कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी


गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छठे दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 13 अप्रैल 2026 को साक्षरता विषय पर संगोष्ठी एवं साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने किया, जिसमें एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में स्वयंसेवकों ने साक्षरता के महत्व पर विचार-विमर्श किया तथा समाज को साक्षर बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही साक्षरता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता से ही समाज का समग्र विकास संभव है और शिक्षित समाज किसी भी राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि विधि के विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से “साक्षर भारत, सशक्त भारत” के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता स्थापित कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश चन्द्र उपाध्याय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सहायक आचार्य स्वप्निल पांडे, जावेद अनवर, राहुल यादव, अनुपम सिंह, चंदा यादव, प्रोजित श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा तथा अन्य कर्मचारीवृंद भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments