बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के बाबा भयहरण नाथ मंदिर परिसर में होने वाला श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस यज्ञ के लिए बड़े यज्ञ मंडप के साथ विशाल प्रवचन पंडाल के साथ साथ अनेक देवी देवताओं की मूर्ति भी तैयार किया जा रहा है। इस यज्ञ के लिए शनिवार 1100 महिलाओ और बच्चियों द्वारा विशाल कलशयात्रा पंचांग पूजन,होना तय है। जो यज्ञ स्थल से प्रखंड के कलुआ नदी घाट से मंत्रोच्चार के बीच कलश लेकर यज्ञ स्थल तक आना तय माना जा रहा है ।जबकि तीन मई को मंडप प्रवेश,अग्नि स्थापन जबकि चार मई से नौ मई तक नित्य पूजन हवन एवं रात्रि में संगीतमय रामचरित मानस कथा एवं अन्य प्रकार की झांकी की प्रस्तुति जबकि 10, मई को यह की पूर्णाहुति,मूर्ति जलप्रवाह के साथ महाप्रसाद वितरण का आयोजन होना है। इस यज्ञ स्थल की सारी तैयारी पंडित राजकुमार बाबा के नेतृत्व के किया जा रहा है। जिसमें रोजाना प्रवचन के लिए कथावाचक रंजीत शास्त्री महाराज उपस्थित रहेंगे। इस यज्ञ स्थल पर भारत के कई विद्वान का आगमन के साथ वृन्दावन की भव्य झांकी एवं बाजार,मीना बाजार,झुला,के साथ कई तरह के मनोरंजन का भक्त आनंद ले सकेंगे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...