देसी महुआ शराब तस्कर को पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत किया गिरफ्तार

जीतेन्द्र पाठक टेटिया बंबर(मुंगेर):हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुना पंचायत के कलई गांव में देसी महुआ शराब के तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कलई पक्की सड़क के समीप एक दुकान में देसी महुआ शराब देने जा रहे व्यक्ति जिसका नाम अशोक यादव साकिन जमुआ बेलहर जिला बांका और दीपक कुमार उर्फ बिक्कू साकिन कलई थाना हरपुर जिला मुंगेर को देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर थाना के एएसआई धर्मेंद्र पासवान को सशस्त्र पुलिस बल के साथ कलई गांव गए, वहां उन्होंने अशोक यादव और विक्कू दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से करीब 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया की हरपुर पुलिस अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात गस्ती करती है, और किसी भी प्रकार की कोई घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होती है। थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने यह भी बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों व्यक्तियों को न्याय के हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post