हरपुर थाने में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के द्वारा जन संवाद कार्यकम

जितेंद्र पाठक टेटिया बंबर (मुंगेर):
पुलिस अधीक्षक मुंगेर सैयद इमरान मसूद की अध्यक्षता में तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाने में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत हरपुर थाना अंतर्गत सभी क्षेत्र के ग्रामीण की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने सुना और उन सभी समस्याओं को अपने संज्ञान में लेते हुए उनका निदान भी किया। इस अवसर पर टेटिया बंबर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय एसीपी संकेत कुमार भी मौजूद कुल 6 मामलों को सैयद इमरान मसूद ने अपने संज्ञान में लेते हुए उन सभी फरियादियों को उन मामलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर मामला कोर्ट का होगा तो उसे मामले में कोर्ट के द्वारा ही फैसला लिया जाना है। पुलिस प्रशासन का मुख्य काम है विधि व्यवस्था को बनाए रखना और अपने क्षेत्र में शांति बहाल रखना। बेलाडीह के रामकरण कुमार ने बिहमा में राइस मिल से निकले हुए गंदे पानी के बारे में शिकायत किया। पुलिस अधीक्षक ने हरपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार को निर्देश दिया कि वह खुद जाकर उसे जगह का लोकेशन हमें बताएं और समस्याओं से भी अवगत कराया जाय। इस अवसर पर भुना पंचायत के मुखिया अनिल तांती बढोनिया के मुखिया वीर कुंवर सिंह सरपंच कुणाल सिंह बनगामा पंचायत के सरपंच ललन कुमार उर्फ लवकुश रविंद्र कुमार निर्मल कुमार महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग संस्थान के संचालक विभास सिंह मौजूद थे। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने हरपुर थाने का विधिवत निरीक्षण भी किया ।इस मौके पर हरपुर थाने के एएसआई धर्मेंद्र पासवान रोशन कुमार रामबाबू शर्मा संजीव सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post