चैत्र नवमी मेला का भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

दोन।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगत जननी आदि शक्ति शक्तिपीठ माता हठी मैया का ऐतिहासिक चैत्र नवमी मेला भव्य रूप से आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रताप चंद्र काजी (केंद्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय थारू कल्याण महासंघ) तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजधारी महतो ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र महतो (सचिव) और चंदन महतो (कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरीशंकर प्रसाद (मुखिया, पंचायत राज नौरंगिया दोन), अनंत कुमार काजी (भूतपूर्व मुखिया, पंचायत राज बनकटवा करमहिया दोन), युवा समाजसेवी चंदेश्वर महतो और देवराज महतो मौजूद रहे। मेला प्रभारी गोबरहिया दोन के गुमास्ता नंदकिशोर महतो, उप गुमास्ता जय प्रकाश महतो, विजय प्रसाद, परमेश्वर काजी तथा युवा समाजसेवी रामविनय काजी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मेन्द्र कुमार, संजय, भोला और रवि कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post