रामनवमी ध्वजा के साथ अखाड़े का आयोजन

बांका: चांदन प्रखंड भर में शुक्रवार अहले सुबह से सभी हिंदू सनातनी घरों में भगवान हनुमान और भगवान राम के जयश्री राम लगा भगवा सहित बजरंगी ध्वजा लगा कर रामनवमी पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाजारों में बड़ी संख्या में रामनवमी ध्वजा की खूब बिक्री होने के साथ प्रसाद के लिए मिठाई की भी खूब बिक्री हुई।यह पूजा मुख्यरूप से सभी राम और बजरंगबली के मंदिर में मनाने के साथ सभी घरों में भी मनाया जाता है।प्रखंड मुख्यालय में मुख्य समारोह बस स्टैंड के साथ साथ गांधी चौक और कलुआ घाट पर होता है।वही देर शाम तक पूरे बाजार से चांदन थाना, बस स्टैंड होते हुए स्टेट बैंक तक सनातनी जागृति मंच द्वारा अखाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें राम,लक्ष्मण, और हनुमान बने कलाकारों की झांकी देखने के लिए सड़क किनारे काफी भीड़ जमा हुई थीं। जिस अखाड़े में कलाकारों ने लाठी,भाला,गदा,तलवार के साथ अपना करतब दिखा कर लोगों को मोहित किया।इस अवसर पर पुलिस की लगातार निगरानी होती रही। देर रात शांतिपूर्ण ढंग से इसका समापन कर दिया गया।इस अवसर पर ओमप्रकाश वर्णवाल, चंद्रमोहन पांडेय,प्रिंस प्रकाश,राजेश वर्णवाल,गौरव कुमार,रामचंद्र मिस्त्री, मुकेश, तरुण,रंजन वर्णवाल,नंदकिशोर,दिलीप शर्मा बैद्यनाथ यादव,छोटन मंडल सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी सहयोग करते देखे गये।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post